फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मॉग पर तंज कसते हुए बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने किया अजीब सा ट्वीट, बोले- लेजेंड दिल्ली में रहते हैं

Sun, 11 Nov 2018 04:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विजेंदर सिंह - फोटो : getty
विज्ञापन
दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर को जहरीले धुंध की मोटी चादर ने ढक लिया। वहीं इस पर अब बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, वो भी बड़ा अजीब सा। बॉक्सर ने ट्वीट किया कि मेन स्मोक सिग्ररेट, रियल मेन स्मोक सिगार, लेजेंड लीव इन दिल्ली। बता दें कि दिल्ली में स्मॉग को लेकर राजनीति का दौर जारी है। कोई किसी को तो कोई किसी को स्मॉग का जिम्मेदार ठहरा रहा, लेकिन इसका समाधान कोई नहीं बताता।
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन

हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर तक पहुंची

smog
दिल्ली-एनसीआर को जहरीले धुंध की मोटी चादर ने ढक लिया है और हवा की गुणवत्ता बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि आनंद विहार और मेजर ध्यानचंद स्टेडियम जैसे इलाकों में वायु गुणवत्ता 999 दर्ज की गई वहीं चाणक्यपुरी में 459 दर्ज की गई। खतरनाक स्तर पर पहुंचे प्रदूषण को कम करने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने आनंद विहार इलाके में पानी का छिड़काव किया।

आनंद विहार में जिस तरह की वायु गुणवत्ता है उसमें सांस लेने वाला करीब 45 सिगरेट के बराबर धुआं पी रहा है। दिल्ली में ये हाल तब है जब सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के बारे में आदेश दिया था कि सिर्फ ग्रीन पटाखे जलाए जाएंगे और वो भी 2 घंटे। लेकिन लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए घंटों तक पटाखे जलाए और वो भी रेड पटाखे(सामान्य रूप से  मिलने वाले पटाखे जिसमें केमिकल की मात्रा ज्यादा होती है)।

इस समय दिल्ली के हवा की जैसी स्थिति है उसके अनुसार यह सांस से जुड़ी बीमारियों के रोगियों के लिए जानलेवा है। यही नहीं स्वस्थ्य लोगों के लिए भी यह बेहद खतरनाक है। वातावरण में बढ़ गये प्रदूषण से होने वाले नुकसान पर रोशनी डालते हुए मशहूर छाती और श्वांस रोग विशेष डा एस के कटियार ने गुरूवार को 'भाषा' को बताया कि पटाखों के धुएं से बुजुर्ग लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें