फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनिष्क से सोने की चेन चुराने वाली दोनों महिलाएं को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। हाल ही में मनीमाजरा के तनिष्क शोरूम से 18.3 ग्राम की सोने की चेन चुराने वाली दोनों महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मां-बेटी की पहचान नई दिल्ली के छावड़ी बाजार निवासी गीता चोपड़ा व खरड़ की राम बाग कॉलोनी निवासी डिंपल के रूप में हुई है। मनीमाजरा पुलिस ने आरोपी महिलाओं से चोरी की हुई चेन बरामद कर ली है। सोमवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

बता दें बीते 17 मार्च को एनएसी के एससीओ नंबर-43 स्थित तनिष्क टाइटन में दो महिलाएं आई थीं। इस दौरान उन्होंने सोने की चेन दिखाने को कहा। सेल्समैन मिलिंद ने उन्हें काफी चेन दिखाई, लेकिन वह बिना खरीदे चलीं गईं। उसी दिन रात के समय जब सारा स्टॉक चेक किया गया तो सोने की चेन के एक डिब्बे से 18.3 ग्राम की चेन गायब थी। इसके बाद जब सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि जब मिलिंद चेनें दिखाने के लिए और डिब्बे निकालने की तरफ पीछे मुड़ा ो दोनों से में एक महिला ने एक चेन चुरा ली थी। सीसीटीवी में चोरी करते हुए दोनों महिलाओं की तस्वीरें भी साफ तौर पर कैद हो चुकी थी। इसके बाद मिलिंद ने पुलिस को सूचित किया। मनीमाजरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मिलिंद के बयान दर्ज कर उन दोनों महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तनिष्क से चेन चुराने वाली महिलाएं मनीमाजरा के बीएसएनएल टर्न के पास से गुजर रही हैं। इसके बाद पुलिस ने वहां ट्रैप लगाकर दोनों को धर दबोचा और चेन भी बरामद कर ली। पुलिस रिकार्ड में आरोपी गीता पर दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में पहले भी एक आपराधिक केस दर्ज होना मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें