फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दिनदहाड़े सड़क पर युवक की चाकू मारकर हत्या करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला अदालत में पेशी के बाद एक्टिवा पर शुक्रवार दोपहर तीन बजे घर लौट रहे सेक्टर-38 में सुमित उर्फ गोलू (21) की चाकू मारकर हत्या कर भागे दोनों आरोपियों को सेक्टर-39 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान डड्डूमाजरा निवासी कृष उर्फ कासू और हनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू और वारदात में प्रयुक्त बुलेट बाइक भी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को पुलिस रविवार को जिला अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेगी।
विज्ञापन

शनिवार को बापूधाम निवासी गोलू के शव का जीएमएसएच-16 में डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करना चाहते थे, लेकिन गिरफ्तारी के बाद परिजनों ने सेक्टर-25 श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया।

पुरानी रंजिश में दिया वारदात को अंजाम

थाना प्रभारी रामदयाल ने हत्या के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम गठित की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर शनिवार सुबह दोनों हत्यारों को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से रंजिश चली आ रही थी। इससे पहले बापूधाम, सेक्टर-17 और सेक्टर-25 में कई बार उनके बीच मारपीट हो चुकी थी।
विज्ञापन


बॉक्स

हत्या के बाद मुख्य आरोपी ने बनाई थी इंस्टाग्राम पर रील

सुमित उर्फ गोलू की हत्या के बाद मुख्य आरोपी कृष उर्फ कासू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था। वीडियो में वह खुलेआम धमकी देते हुए कह रहा है- ‘अब तो मर्डर होंगे, लाशें बिछा देंगे।’ आरोपी ने इंस्टाग्राम पर किशनु नाम से आईडी बना रखी थी। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया था कि हत्या के बाद भी आरोपी सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर धमकियां दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें