फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला वनडे के लिए 12 सितंबर को आ सकती दोनों टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमों के बीच होने वाली वनडे सीरीज के लिए दोनों ही टीम 12 सितंबर को दोनों टीम आ सकती हैं। तीन मैचों की सीरीज के पहले दो मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लापुर स्टेडियम में खेले जाएंगे।

स्टेडियम तैयार होने के बाद अब पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी करेगा। इससे पहले यहां केवल आईपीएल मुकाबले आयोजित हुए हैं। दोनों टीमें 12 सितंबर को चंडीगढ़ पहुंच सकती हैं। पहला और दूसरा वनडे 14 व 17 सितंबर को मुल्लापुर स्टेडियम में होंगे, जबकि तीसरा और आखिरी मुकाबला 20 सितंबर को दिल्ली में खेले जाएंगे।
विज्ञापन



वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए अहम होगी सीरिज

क्रिकेट प्रशंसकों में इस सीरीज को लेकर जबरदस्त उत्साह है। खासकर इसलिए क्योंकि अगले महीने महिला वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है और यह सीरीज उसके लिए अहम तैयारी साबित होगी। भारत को घरेलू मैदान का फायदा मिलेगा, वहीं मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 2022 वर्ल्ड कप की विजेता टीम के रूप में मैदान पर उतरेगी। पिछली बार भारतीय टीम पांचवें स्थान पर रही थी, लेकिन इस बार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।


टिकटों का रेट तय किया जा रहा

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जल्द ही टिकटों की बिक्री शुरू कर दी जाएगी। टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से उपलब्ध होंगे। टिकट दरों को लेकर अंतिम निर्णय होना बाकी है। दरें तय होने के बाद इन्हें आम लोगों के लिए जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड में 2022 विश्व कप के दौरान दोनों टीम जब आमने-सामने हुई थी तो वहां ऑस्ट्रेलिया से आसानी से भारत को हरा दिया था। ऑस्ट्रेलिया ने 278 रनों का पीछा करते हुए छह विकेट से आसान जीत हासिल की थी। दोनों देशों के बीच अब तक हुए वनडे मैचों में करीब 80 फीसदी मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें