फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जन्मदिन के दिन 20 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। खुड्डा अलीशेर में जन्मदिन पर एक 20 वर्षीय युवक के फंदा लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। घटना के समय माता-पिता बेटे प्रशांत के लिए केक लाने बाजार गए थे। जब वे घर लौटे तो बेटे को कमरे में फंदे पर लटका पाया।
विज्ञापन

प्रशांत ओपन बोर्ड से 12वीं की पढ़ाई कर रहा था। वीरवार को उसका जन्मदिन था। सुबह से ही घर में जश्न का माहौल था। परिवार ने उसके जन्मदिन को खास बनाने की पूरी तैयारी कर रखी थी। शाम को प्रशांत के माता-पिता केक लेने के लिए बाजार गए। इसी दौरान प्रशांत ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। जब माता-पिता वापस आए और दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। बार-बार आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्हें किसी अनहोनी का शक हुआ। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ दिया। कमरे के अंदर देख माता-पिता के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना ने शव को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें