फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः इंडो-पाक बॉर्डर पर ड्रग्स की स्मगलिंग, BSF ने ढेर किया पाकिस्तानी तस्कर

Tue, 20 Feb 2018 02:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
नशे की तस्करी
विज्ञापन
पंजाब में भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर ड्रग्स की स्मगलिंग का एक और मामला सामने आया है। बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी तस्कर को ढेर कर दिया है। वहीं एक तस्कर भागने में कामयाब हो गया। घटना मंगलवार सुबह की है।  तस्कर के शव को कब्जे में ले लिया गया है। फिरोजपुर सेक्टर इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान बीएसएफ को 10 किलो हेरोइन, एक चाइना मेड पिस्टल, दो मैग्जीन, 17 जिंदा कारतूस, पाकिस्तानी करेंसी, दो मोबाइल फोन, सिम कार्ड और एक 10 फीट लंबी प्लास्टिक की पाइप मिली है। कहा जा रहा है कि शायद इसी पाइप के जरिए ये सारा सामान देश की सीमा में पहुंचाने की कोशिश की जा रही थी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें