फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: सीमा सुरक्षा बल को तरनतारन में खेत से मिली पांच किलो हेरोइन, पीली टेप में लिपटे थे बैग

Thu, 29 Jun 2023 02:07 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

दोनों बैग धातु के छल्ले से जुड़े पीले टेप में लिपटे थे। पुलिस ने इन बैग से 5.120 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। बीएसएफ ने यह जानकारी दी।
 
विज्ञापन
खेत से मिले हेरोइन के पैकेट। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने गुरुवार की सुबह तरनतारन के सीमांत गांव खालड़ा के एक खेत से हेरोइन के दो पैकेट बरामद किए हैं। पंजाब पुलिस के साथ मिलकर चलाए गए सर्च अभियान में बरामद दोनों पैकेटों में से पांच किलो और 120 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। बीएसएफ अधिकारियों ने हेरोइन के पैकेट पुलिस को सौंप दिए और पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बीएसएफ प्रवक्ता मुताबिक बीएसएफ की एक टुड़की गुरुवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे तरनतारन के सीमांत गांव खालड़ा में गश्त कर रही थी। इस दौरान ही उन्हें गांव के बाहर एक खेत में ड्रोन से गिराए गए दो बैग होने की सूचना मिली तो बीएसएफ के जवानों ने लोकल पुलिस के साथ मिलकर पूरे इलाके को घेरकर सर्च अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान जवानों को एक खेत में पड़े दो बड़े संदिग्ध बैगों को अपने कब्जे में ले लिया।

बीएसएफ के अधिकारियों द्वारा दोनों बैग खोल कर जांच करने पर उसमें पीले रंग की टेप में लिपटे हेरोइन के दो पैकेट मिले। इनके साथ एक रिंग बंधा (अटैच) हुआ था। इन दोनों पैकेटों को खोलने पर उनके अंदर कुल पांच किलो और 120 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसे बल के अधिकारियों ने लोकल पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें