फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षों बाद अब रात में चमकेगी बूथ मार्केट्स

Mon, 03 Mar 2014 08:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की विभिन्न बूथ मार्केटों में अब रात के समय अंधेरा नहीं छाएगा। वर्षों बाद नगर निगम ने बूथ मार्केट्स में नए सिरे से लाइट्स लगाने की दिशा में काम शुरू किया है।
विज्ञापन


होशियारपुर की एक प्राइवेट कंपनी को काम सौंपा गया। कंपनी ने मार्केट्स में लाइट्स लगाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। यह सारा काम एक महीने में पूरा किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक कंपनी ने पहले चरण में फेज-5 और एक की मार्केट्स से एक साथ काम शुरू किया है। लाइट्स के पोल आदि को कोई नुकसान न पहुंचा पाए।

इसके लिए बकायदा जमीन में खुदाई कर नींव डाली जा रही है। दूसरी तरह यह लाइट्स पूरी तरफ फैंसी होगी। जबकि धुंध और खराब मौसम में इसकी लाइट्स जमीन तक पहुंचेगी।
विज्ञापन


चालीस वाट्स के बल्व का इनमें प्रयोग किया जाएगा। जबकि बल्व सीएफएल ही लगाया जाएगा। जिससे जहां निगम को बिल में भी बचत होगी।

वहीं, लोगों को भी फायदा मिलेगा। निगम अधिकारियों द्वारा खुद सारे काम की देखरेख की जा रही है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि जब कंपनी उन्हें लाइट्स लगाकर सौंपेगी।
विज्ञापन


उस समय संबंधित इंजीनियरों द्वारा इनका निरीक्षण किया जाएगा। उसके बाद ही कंपनी को भुगतान किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें