फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी राहतः अब सामुदायिक केंद्रों में करा सकेंगे बुकिंग, 8 जून के बाद होंगे आयोजन, देखें नियम

Thu, 04 Jun 2020 02:35 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
चंडीगढ़ में संपर्क सेंटरों में 4 जून से शादियों व अन्य कार्यक्रमों के लिए बुकिंग शुरू होने जा रही है। हालांकि, कार्यक्रम 8 जून के बाद आयोजित होंगे। नगर निगम ने 46 सामुदायिक केंद्रों व जंज घरों के बुकिंग की अनुमति दे दी है। आयोजन में शामिल लोगों की संख्या व अन्य मानकों की मॉनीटरिंग क्षेत्रीय सुपरवाइजर करेंगे। वीरवार से सामुदायिक केंद्रों का सैनिटाइजेशन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस संबंध में नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। कमिश्नर ने कहा कि प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार अब सामुदायिक केंद्र व जंज घरों की बुकिंग शुरू करनी है। शादी में 50 व शोकसभा में 20 लोगों के शामिल होने के नियम का पालन करना होगा। लोग संपर्क केंद्र में जाकर वीरवार से बुकिंग करा सकेंगे। वहीं, कार्यक्रम 8 जून के बाद आयोजित कर सकेंगे।

दो जंज घर और 5 सामुदायिक केंद्र क्वारंटीन सेंटर के लिए रिजर्व
कमिश्नर ने बताया सेक्टर 23डी व 47बी का जंज घर और सेक्टर 49, मलोया के दो, सारंगपुर व धनास के एक सामुदायिक केंद्र को रिजर्व रखा गया है। इसमें बुकिंग नहीं कर सकेंगे। अगर कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती है तो यहां क्वारंटीन सेंटर बनाए जा सकते हैं। कमिश्नर का कहना है कि आगामी परिस्थितियों के अनुसार यह व्यवस्था करना जरूरी है। जरूरत पड़ी तो अन्य सामुदायिक केंद्र व जंज घरों को भी क्वारंटीन सेंटर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


निगम अगले सप्ताह से लौटाएगा 493 लोगों का 66 लाख रुपये
नगर निगम सदन की हाल ही में आयोजित ऑनलाइन बैठक में निर्णय लिया गया था कि मार्च से लेकर मई तक जिन लोगों ने बुकिंग की थी उनके रुपये वापस कर दिए जाएं। क्योंकि कोरोना महामारी के कारण वे लोग अपने आयोजन नहीं कर सके थे। निगम के पास 17 मार्च से लेकर 31 मई तक कुल 493 बुकिंग थी।

इसमें शादी की सालगिरह, जन्मदिन, सगाई व विदाई पार्टियां शामिल हैं। इस बुकिंग से निगम को 65 लाख 98 हजार 420 रुपये की इनकम हुई थी। इसमें 10 लाख 60 हजार 77 रुपये जीएसटी शामिल है। निगम ने जीएसटी के साथ लोगों को पूरा रुपया वापस करने का निर्णय लिया है। अगले सप्ताह से लोगों को रुपये वापस करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दे दी जाएगी।

रिफंड के लिए अब तक 300 आवेदन
सामुदायिक केंद्रों और जंज घरों की बुकिंग राशि के रिफंड के लिए नगर निगम में अब तक 300 लोगों ने आवेदन किया है। इसके लिए बुकिंग की रसीद, दस्तावेज और एक कैंसिल चेक लगाया है। नगर निगम ने इनकी राशि लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंगलवार और बुधवार को 125 लोगों ने आवेदन दिया है। इनकी राशि वापसी की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी। निगम के अधिकारियों का कहना है कि लोगों को जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, वह आवदेन कर रहे हैं। जल्द ही मिनट्स फाइनल कर बुकिंग राशि उनके खाते में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

शोकसभा मुफ्त, शादी के लिए देनी होगी राशि
सामुदायिक केंद्रों व जंज घरों में शोकसभा के लिए कोई राशि नहीं ली जाती है। शादी समारोह के लिए कॉलोनी, गांव व शहर के सामुदायिक केंद्रों के रेट एसी व नॉन एसी के हिसाब से अलग-अलग हैं। सेक्टर 38 वेस्ट, 37, 43 व 50 के सामुदायिक केंद्र नए बने हैं। ये साउंड प्रूफ हैं और बड़े भी है। इनका किराया 39,930 रुपये है। इसके अलावा 18 प्रतिशत जीएसटी व 15 हजार सिक्योरिटी जमा करानी होती है। वहीं, शहर के अन्य सामुदायिक केंद्रों का किराया 21,960 रुपये है, जबकि कॉलोनी व गांवों के सामुदायिक केंद्रों का किराया इसका आधा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें