फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

112 साल पुरानी हॉलीडे स्पेशल छुक-छुक गाड़ी का मजा लेना है, बुकिंग कराएं

Wed, 12 Apr 2017 03:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका(पंचकूला)
विज्ञापन
टॉय ट्रेन
विज्ञापन
विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर हॉलीडे स्पेशल टॉय ट्रेन शुरू हो गई है। मजा लेना चाहते हैं तो जल्दी से बुकिंग कराएं। समर सीजन के दौरान पर्यटकों की भीड़ देखते हुए रेलवे ने कालका-शिमला ट्रैक पर डुप्लीकेट शिवालिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह जानकारी डिप्टी एसएस टीएल गुप्ता ने दी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए फर्स्ट क्लास डीलक्स चेयर कार ट्रेन के संचालन का फैसला लिया है। इस ट्रेन में सैलानी एडवांस और तत्काल बुकिंग करा सकते हैं। टूरिस्ट सीजन के दौरान जब तक सैलानियों की डिमांड रहेगी, ट्रेन का संचालन जारी रहेगा।

बता दें कि घुमावदार पहाड़ों के बीच से जब ट्रेन गुजरती है तो दृश्य देखने लायक होता है। इस रोमांचकारी सफर का लुत्फ उठाने के लिए देश से ही नहीं अपितु विदेश से भी सैलानी कालका स्टेशन पर आते हैं।
विज्ञापन


यह रहेगी टाइमिंग
स्पेशल ट्रेन सुबह सात बजे कालका से चलेगी और 12:15 पर शिमला पहुंचेगी। शिमला से ट्रेन के चलने का समय शाम 3:50 है। यह रात करीब 9:15 बजे कालका पहुंचेगी। ट्रेन में यात्रियों के खाने पीने की भी व्यवस्था रहेगी। सूत्रों की मानें तो ट्रेन का कालका से शिमला तक का किराया 420 रुपये है। जबकि शिमला से कालका का किराया करीब 510 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन


यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए शिवालिक डीलक्स ट्रेन चलाई है। इस ट्रेन में चेयर कार वाली सीटें हैं।
- दिनेश कुमार,  डीआरएम

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें