फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अमेरिका के लिए डाक सामान की बुकिंग सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारतीय डाक विभाग ने अमेरिका भेजे जाने वाले डाक और पार्सलों पर अस्थायी रोक लगा दी है। यह फैसला 25 अगस्त से लागू होगा, जिससे अमेरिका में सामान भेजने वालों को बड़ा झटका लगा है। डाक विभाग ने इस संबंध में एक आदेश जारी कर जानकारी दी है।
विज्ञापन


इस फैसले के बाद अब सिर्फ 100 डॉलर तक के गिफ्ट आइटम्स पर ही ड्यूटी में छूट मिलेगी। पहले यह छूट 800 डॉलर तक के सामान पर उपलब्ध थी। चंडीगढ़ डाक डिवीजन के प्रवर डाक अधीक्षक कुमार संजीव के अनुसार, जिन लोगों ने पहले से ही अपने सामान की बुकिंग करा रखी है, उन्हें अब वह सामान अमेरिका नहीं भेजा जा सकेगा। ऐसे लोग अपने भुगतान की वापसी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कुमार संजीव ने यह भी स्पष्ट किया कि यह रोक केवल कस्टम आर्टिकल पर लगाई गई है। लेटर या डॉक्यूमेंट भेजने पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। चंडीगढ़ से हर दिन औसतन 350 से 400 डाक और पार्सल अमेरिका भेजे जाते हैं, जिससे इस फैसले का सीधा असर बड़ी संख्या में लोगों पर पड़ेगा। विभाग ने इस रोक को अस्थायी बताया है, लेकिन यह कब तक जारी रहेगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें