फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा प्रशासकों के लिए 'फलाइंग इन हाई विंड्स' विमोचित, जरूर पढ़ें

Fri, 10 Jun 2016 08:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
रिटायर्ड आईएएस एसके मिश्रा की किताब का विमोचन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व आईएसएस ऑफिसर और पद्मभूषण एसके मिश्रा की किताब फलाइंग इन हाई विंड्स का विमोचन यूटी गेस्ट हाउस में शुक्रवार को हुआ। पूर्व सासंद परनीत कौर ने इस मौके पर मुख्य मेहमान के रुप में मौजूद रहीं। इस मौके पर उनके साथ कई अन्य रिटायर्ड और मौजूदा आईएएस ऑफिसर्स भी मौजूद रहे। इस बुक लांच का आयोजन चंडीगढ़ लिटरेसी सोसाइटी की ओर से किया गया।
विज्ञापन


युवा एडमिनिस्ट्रेटर को मिलेगा फायदा
एसके मिश्रा ने बताया कि उन्होंने अपने 50 सालों की कार्यकाल पर यह किताब लिखी है। इसमें उनके काम करने के तरीके और अनुभव का विस्तार से वर्णन किया गया है। इस किताब का फायदा खासकर युवा एडमिनिस्ट्रटर को मिलेगा।

छह हफ्तों में लिख दी किताब
एके मिश्रा ने बताया कि पहले मेरा लिखने का कोई इरादा नही था। फेसबुक पर मैने कुछ लिखा तो काफी कमेंट मिले। उसके बाद मैने ठानी कि मुझे किताब लिखनी हैं। फिर पिछले साल दिसंबर मांह के बीच मैने किताब लिखनी शुरू कर दी थी और अगल छह हफ्तों में मैने इस किताब को पूरा लिख लिया।
विज्ञापन


कई राजनीतिक हस्तियों का जिक्र
एके मिश्रा की किताब फलाइंग इन हाई विंड्स में कई राजनीतिक और चर्चित हस्तियों का जिक्र भी किया गया है। जिनमें पूर्व मुख्मंत्री हरियाणा के बंसी लाल और इंगलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री मारग्रेट थ्रेचर और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें