नेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया की ओर से पंजाब पुस्तक परिक्रमा-1 के तहत पुस्तक मेले आयोजित किए जा रहे हैं। जिले में 24 से 26 जुलाई तक विभिन्न जगह पुस्तक मेला लगेगा।
नोडल अफसर सिमरदीप भाटिया ने बताया कि मेले में नेशनल बुक ट्रस्ट की तरफ से पंजाबी, हिंदी, अंग्रेजी व उर्दू की पुस्तकों को प्रदर्शित किया जाएगा।
साथ ही पुस्तक खरीदने वालों को दस फीसदी छूट दी जाएगी। पुस्तक मेला दफ्तर डिप्टी कमिश्नर मोहाली, प्रमुख स्कूलों, कॉलेज व अन्य स्थानों पर लगाया जाएगा।