फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह के बारे में जानने को पढ़ें यह किताब

Sun, 07 Dec 2014 01:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप शहीद-ए-आजम भगत सिंह के बारे में जानना चाहते हैं तो यह पुस्तक को जरूर पढ़ें। इस पुस्तक का नाम ‘गाथा शहीद भगत सिंह’ है। भगत सिंह के जीवन पर आधारित इस पुस्तक का विमोचन शनिवार को प्रेस क्लब में हुआ। पुस्तक में शहीद-ए-आजम के जीवन का वर्णन कविताओं और गीतों के रूप में किया गया है।
विज्ञापन


यह पुस्तक पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के वकील एचसी अरोड़ा ने लिखी है। पुस्तक के विमोचन के मौके पर शहीद भगत सिंह के भतीजे प्रो. जगमोहन सिंह और पैरा ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता बलविंदर कौर भी मौजूद रहीं।

पुस्तक में शहीद-ए-आजम के जन्म से लेकर शहादत तक का चित्रण करते 20 गीत शामिल किए गए हैं। यह गीत प्रसिद्ध इतिहासकार मालविंदरजीत सिंह वड़ैच की पुस्तक ‘भगत सिंह-दि एटर्नल रेबल’ में शहीद भगत सिंह संबंधी जानकारी पर आधारित हैं।
विज्ञापन


एचसी अरोड़ा ने दावा किया कि शहीद-ए-आजम के जीवन पर यह अपनी तरह की पहली पुस्तक है। उन्होंने ऐलान किया कि वह जल्द ही शहीद ऊधम सिंह, शहीद करतार सिंह सराभा और शहीद मदन लाल ढींगरा पर पुस्तकें भी पेश करेंगे। अरोड़ा इससे पहले ‘जंग जारी है’, ‘तारियां दी दुनिया’ और ‘पीड़ां नशे दीयां’ पुस्तकें भी लिख चुके हैं।

शनिवार को विमोचन समारोह में नवांशहर की परविंदर कौर पम्मी ने ‘गाथा शहीद भगत सिंह’ के तीन गीत गाकर माहौल को संगीतमय बनाया। समारोह में समाज सेवक बलवंत सिंह खेड़ा और आरटीआई एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह कित्तणा भी मौजूद थे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें