फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल एयरपोर्ट में बम की अफवाह, अफरा तफरी मची

Mon, 11 Jan 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बम की अफवाह से पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। लोगों में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने जबरदस्त सर्च अभियान चलाया। यहां आने वाले यात्रियों के सामान की पंजाब पुलिस के कमांडो और सीआईएसएफ ने छानबीन की। यात्रियों को एयरपोर्ट से एक किलोमीटर पहले रोककर चेक किया गया।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बम होने की अफवाह फैली। इस दौरान एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार पर यात्रियों का सामान चेक किया गया। चेकिंग अभियान में पंजाब पुलिस के कमांडो और एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने मोर्चा थामा। डॉग स्क्वायड की टीम भी तैनात रहा।

एयरपोर्ट के बाहर सीटीयू की कोरोना बसों को चेक किया गया। पंजाब पुलिस केे जवानों ने बस की जांच की। जांच के बाद बस रवाना हो गई। इस दौरान यहां पार्क गाड़ियों को भी चेक किया गया। एयरपोर्ट की ओर जाने वाली बत्ती वाली गाड़ियों और सरकारी गाड़ियों को भी पूरी तरह से चेक किया गया।
विज्ञापन


एयरपोर्ट के बाहर जाम जैसी स्थिति
एयरपोर्ट पर आने वाले वाहनों को पंजाब पुलिस ने एक किलोमीटर पहले रोककर कर चेक किया। इस दौरान यहां पर 100 मीटर तक गाड़ियों का काफिला लग गया। यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने के लिए 20 मिनट से अधिक समय लगा।
विज्ञापन


चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को मॉक ड्रिल के जरिए जांचा गया है। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त है।
- सुनील दत्त, सीईओ, चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें