फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पुलिस मुख्यालय में बम की सूचना, कमांडो ने ढूंढ निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंद्रह अगस्त पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए चंडीगढ़ पुलिस तैयारियों में जुटी है। इसी कड़ी में शनिवार को सेक्टर-9 स्थित चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय में एक मॉक ड्रिल की गई। पुलिस मुख्यालय में सुबह 11.35 बजे बम की कॉल मिली। आनन-फानन में ऑपरेशन सेल के कमांडो दस्ते ने पुलिस मुख्यालय में सर्च अभियान चलाया। इस मॉक ड्रिल का मकसद कमांडो की मुस्तैदी देखना और ऐसे हालात में रियल रिस्पांस टाइम जांचना था। इस दौरान क्विक मेडिकल रिस्पांस टीम, दमकल विभाग की टीम, सिविल डिफेंस टीम, संबंधित थाना पुलिस टीम, पीसीआर टीम, बम स्क्वॉयड, डॉग स्क्वॉयड आदि मौजूद रहे और मुख्यालय की इमारत को चारों तरफ से घेरकर जांच पूरी की। डमी बम को ढूंढकर उसे पूरे एहतियात के साथ सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां उसे रेत की बोरियों के बीच डिफ्यूज करने के लिए रख दिया गया। बता दें कि पंजाब और हरियाणा पुलिस के सहयोग से ट्राइसिटी में जांच अभियान और मॉक ड्रिल चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें