फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब: फीड फैक्ट्री में अचानक हुआ धमाका, सुपरवाइजर की मौत, आठ झुलसे

Thu, 30 May 2019 12:48 AM IST
खुशबू गोयल लखवीर सिंह लक्की, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब)
विज्ञापन
फीड फैक्ट्री में धमाका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सरहिंद-पटियाला रोड के गांव खरौड़ी स्थित एक फीड फैक्ट्री में धमाका होने से एक की मौके पर ही मौत हो गई। आठ मजदूर झुलस गए। घटना मंगलवार रात साढ़े 12 बजे की बताई जा रही है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान राशिद मोहम्मद के तौर पर हुई है। घायलों को चंडीगढ़ पीजीआई, सेक्टर-32 अस्पताल और मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना मूलेपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार फैक्ट्री की नाइट शिफ्ट में फीड बनाने वाले हूपर के पास करीब 50-60 मजदूर काम कर रहे थे। अचानक धमाका हुआ और उबल रहा फीड मैटीरियल मजदूरों पर आ गिरा। इससे कई मजदूर जख्मी हो गए।
विज्ञापन


धमाके से जहां जानी नुकसान हुआ है वहीं फैक्ट्री का शेड भी उड़ गया है। घटना के बाद करीब 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फीड फैक्ट्री के मालिक मनदीप सिंह टिवाणा ने बताया कि हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन

डीएसपी जसविंदर सिंह टिवाणा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हादसे में फैक्ट्री के सुपरवाइजर राशिद मोहम्मद (29) पुत्र यामिल मोहम्मद निवासी गांव बसंतपुर जालखेड़ी की मौत हो चुकी है। बाकी आठ अन्य मजदूर चंडीगढ़ पीजीआई, सेक्टर-32 सरकारी अस्पताल और मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उपचाराधीन हैं। दो मजदूरों की हालत गंभीर है। 

ये हैं घायल
घायलों की पहचान बलकार सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी पंडराली, नरिंदर सिंह पुत्र राजवीर सिंह निवासी प्रोफेसर कालोनी सरहिंद, जसवीर सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी खरोड़ा, बलकार सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी पंडराली सभी निवासी जिला फतेहगढ़ साहिब और राज सिंह पुत्र जागर सिंह निवासी कसियाणा पटियाला सभी चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

रणजीत सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह चनराथल कलां, हरजीत सिंह पुत्र लछमण सिंह निवासी रुड़की को पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया है। कुलविंदर सिंह पुत्र औमा सिंह निवासी चलैलां पटियाला और लखविंदर सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी चनारथल कलां को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें