फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुड़ैल के होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, अलग-अलग कमरों से पकड़ी गई तीन युवतियां, होटल मालिक समेत 5 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कजहेड़ी के होटल देह व्यापार के भंडाफोड़ के बाद अब पुलिस ने बुड़ैल के एक होटल में छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडफोड़ किया है। इस दौरान होटल के अलग-अलग कमरों से तीन युवतियां पकड़ीं गईं। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने होटल मालिक, मैनेजर, महिला एजेंट समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सोमवार देर रात करीब 11 बजे सेक्टर-34 थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली की बुड़ैल स्थित एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सूचना के आधार पर एसपी साउथ नेहा यादव की अगुवाई में टीम बनाई गई। इसके बाद टीम ने जाल बिछाकर सेक्टर-34 थाना प्रभारी बलदेव कुमार व उनकी टीम ने होटल में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने जब होटल को सर्च किया तो अलग-अलग कमरों से 3 युवतियां पकड़ीं गईं। पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों युवतियां पिछले काफी समय से धंधा कर रहीं थीं। युवतियां पंजाब और अलग-अलग शहरों से ताल्लुक रखती हैं। इसके बाद पुलिस ने होटल मालिक, मैनेजर, महिला एजेंट समेत पांच लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
कजहेड़ी के होटल से पकड़ी गईं थीं दस युवतियां
बता दें कि बीते 25 जुलाई कि रात पुलिस ने कजहेड़ी के होटल में छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किर दस युवतियों को पकड़ा था। इसके बावजूद चंडीगढ़ में इस तरह के मामले कम नहीं हो रहे हैं। वहीं मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने कजहेड़ी के होटल को सील कर दिया था जबकि इस मामले में भी होटल सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें