पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने निजी प्रकाशकों पर शिकंजा कस दिया है। बोर्ड ने साफ किया है कोई भी प्रकाशक अपनी मर्जी से किताबें छापकर नहीं बेच पाएगा। सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं की करीब 35 किताबों के लिए बोर्ड ने प्राइवेट पब्लिशर को छापने के लिए मंजूरी देने का फैसला किया है।
वहीं, अब इन पुस्तकों को छापने के लिए बोर्ड से परमिशन लेनी होगी। इसके लिए बोर्ड ने फीस प्लान तैयार किया है। उसके मुताबिक पब्लिशरों को पूरी कार्रवाई करनी होगी।
बोर्ड ने जिन किताबों को छापने के लिए पब्लिशर को मंजूरी देने का फैसला लिया है। उसकी लिस्ट बनाकर वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। साथ ही लोगों से सहयोग देने की अपील की है।