फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड की लापरवाही : पेपर देने आए स्टूडेंट निकाले, 45 मिनट के बाद बिठाया

Fri, 12 Sep 2014 12:23 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद में हरियाणा शिक्षा बोर्ड की खामियों के चलते परीक्षा केंद्र पर पहुंचे सात-आठ विद्यार्थियों को करीब 45 मिनट बाद पेपर में बिठाया गया।
विज्ञापन


यह मामला वीरवार शाहाबाद स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में देखने को मिला, जब यहां 12वीं कक्षा के प्रथम सेमेस्टर के कुछ विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे, तो सेंटर अधिकारियों ने करीब सात-आठ विद्यार्थियों को यह कहकर बाहर का रास्ता दिखा दिया कि उनकी आज परीक्षा नहीं है, जबकि विद्यार्थी काफी समय तक उनसे अनुरोध करते रहे कि गृह विज्ञान का उनका पेपर हैं, लेकिन किसी ने उनकी एक न सुनी।

वहीं मौके पर मौजूद एक युवा शिक्षक अमित ने ड्यूटी न होने पर भी सेंटर सुपरिंटेंडेंट से बातचीत कर समस्या का हल करने के लिए बच्चों की सहायता की।

विद्यार्थियों के अनुसार गुरुवार को उनका होम साइंस का पेपर था और पेपर दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू होना था। छात्र गुरप्रीत कुमार, गुरप्रीत कौर, नीरू रानी व अजय कुमार ने बताया कि जब उन्होंने फार्म भरे थे तब उन्होंने विषय में होम साइंस भरा था लेकिन बोर्ड की गलती की वजह से उनके रोल नंबर स्लिप पर पब्लिक एड भरा हुआ आया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लगभग 2 माह पहले जब बोर्ड की ओर से फार्म में गलती होने पत्र आता है तब भी उन्होंने फार्म में पब्लिक एड की जगह होम साइंस भर कर उसे ठीक करने के लिए भेज दिया लेकिन बोर्ड की अनदेखी के कारण रोल नंबर स्लिप में फिर से पब्लिक एड भर कर आया।

सुपरिंटेंडेंट जुगल किशोर के अनुसार उनके पास ऐसा कोई आदेश नहीं है जो कि वह उसी समय विषय चेंज कर सकें। विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने कहा कि वह उन्हें लिखित रूप में भी दे सकते हैं अगर उनका कोई प्रमाण गलत हुआ तो उसके वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।

पौना घंटा हुआ खराब
डीईओ कुरुक्षेत्र सुमन आर्य से बात करने पर सुपरिंटेंडेंट ने उन्हें पेपर देने की इजाजत दे दी। लेकिन इसी जद्दोजहद में विद्यार्थियों का लगभग पौना घंटा खराब हो गया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार शाहाबाद में यह मात्र केवल एक केस नहीं है पूरे हरियाणा में बोर्ड की लापरवाही की सजा हजारों विद्यार्थियों को भुगतनी पड़ती है जिससे उनका समय व पैसा दोनो बर्बाद हो जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें