बच्चों का दिमाग तेज करने के लिए बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद ने पिछले वर्ष सुपर ब्रेन योगा का प्रयोग किया था। इसे भी पहले सर्वपल्ली राधाकृष्ण स्कूल के बच्चों पर ट्रायल किया गया था। मगर कोविड-19 के चलते स्कूल बंद होने के कारण यह प्रयोग अधूरा रह गया।
कही शिक्षक उत्साहित तो कहीं चिंतित
नॉलेज टेस्ट को लेकर कुछ शिक्षक उत्साहित है तो कुछ चिंतित है कि उनके टेस्ट में अच्छे अंक नहीं आए तो क्या होगा। बोर्ड सचिव ने हालांकि स्पष्ट किया है कि यह सिर्फ शिक्षकों को अपडेट करने के लिए है ताकि बच्चे अगर वर्तमान की गतिविधियों से संबंधित कोई प्रश्न शिक्षक से करें तो शिक्षक जवाब दे सके। इसका एसीआर पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
सरकारी नौकरी में आने के बाद काफी शिक्षक, कर्मचारी सोचने लगते है कि अब उन्हें आगे क्या जरूरत है। आज जिस तरह प्रतिस्पर्धा का दौर है, ऐसे में जरूरी है कि हर कोई अपडेट हो। शिक्षक पहली कड़ी है, क्योंकि उन पर विद्यार्थियों का भविष्य निर्भर है। वे अपडेट होंगे तो विद्यार्थियों को बेहतर पढ़ा और बता सकेंगे। 12 जनवरी को पहला नॉलेज टेस्ट होगा। जिसके आधार पर आगामी तिथियां और व्यवस्थाएं की जाएंगी। - राजीव प्रसाद, सचिव हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड।