कूप शैली रूफलाइन, फ्रेमलेस साइड विंडो और कार की गति बिगड़ने पर संभालने के लिए रियल स्पावायलर। यह है बीएमडब्लू 3 सीरीज ग्रैन टूरिज्मो।
इसकी लांचिंग चंडीगढ़ में बीएमडब्लू की एक्सक्लूसिव डीलर कृष्णा ऑटोमोबाइल्स में की गई। इस कार की कीमत 42.75 लाख रुपये है।
चंडीगढ़ में बीएमडब्लू की यह कार डीजल वेरिएंट में उपलब्ध है। इसका एक्सटीरियर ऐसा है कि देखते रह जाएंगे और इंटीरियर बेजोड़। इसका लगेज कंपार्टमेंट ऐसे डेवलप किया गया है कि दो सीटों को फोल्ड करके कार में आसानी से सामान रख सकते हैं। इसका आटो स्टार्ट- स्टाप फंक्शन खास है।
पैसेंजर्स को बचाने के लिए शॉक अब्जॉवर्स लगाए गए हैं। वहीं बोनट डिफारमेशन एलीमेंट से तैयार किया गया है जिससे टक्कर लगने पर कम से कम नुकसान हो।
बीएमडब्लू इंडिया के प्रेसीडेंट फिलिप वॉन जार ने कहा कि यह वाहन के क्षेत्र में नया कांसेप्ट है। इसके कांसेप्ट में स्पोर्टी स्टाइल भी शामिल है। इसमें सीटें ऊंची हैं।