फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: घर-घर भटक रहे बीएलओ... कहीं मिले मतदाता, कहीं मिला ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
56 हजार नाम हटे तो अब याद आए वोटर
विज्ञापन

एसआईआर के बाद छूटे 56,218 नामों में पात्र मतदाताओं की तलाश शुरू, पहले दिन करीब 400 लोगों को दिए गए फॉर्म
, कहीं फॉर्म-6 भरवाया, कहीं बंद मिला मकान 11 अक्तूबर तक चलेगा अभियान
575 केंद्रों पर पुरानी सूची लेकर पहुंचे कर्मचारी
चंडीगढ़। एसआईआर के बाद मतदाता सूची से बाहर हुए पात्र लोगों को दोबारा जोड़ने के लिए निर्वाचन विभाग ने अब घर-घर दस्तक अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार को शहर के सभी 575 मतदान केंद्रों पर बीएलओ पुरानी और अंतिम मतदाता सूची लेकर पहुंचे। इसके बाद वे उन पतों पर भी गए, जहां एसआईआर से पहले मतदाताओं के नाम दर्ज थे, लेकिन अंतिम सूची में नहीं हैं। जमीनी पड़ताल में किसी घर में संबंधित वोटर मिल गया तो कहीं दरवाजे पर ताला लटका मिला। कुछ जगह परिवार के सदस्यों को भी संबंधित व्यक्ति की मौजूदा स्थिति की जानकारी नहीं थी।
एसआईआर के बाद चंडीगढ़ की मतदाता सूची से 56,218 नाम हटाए गए हैं। निर्वाचन विभाग अब यह पता लगा रहा है कि इनमें कितने लोग वास्तव में पात्र हैं और किन कारणों से उनका नाम अंतिम सूची में शामिल नहीं हो सका। अभियान के पहले दिन करीब 400 लोगों को नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म दिए गए।
विज्ञापन


पुरानी सूची लेकर पहुंच रहे बीएलओ

बीएलओ के पास एसआईआर से पहले की मतदाता सूची है। इसी के आधार पर घर-घर जाकर मौजूदा स्थिति का मिलान किया जा रहा है। संबंधित व्यक्ति मिलने पर उसका पता और पात्रता जांची जा रही है। पात्र पाए जाने पर मौके पर ही फॉर्म-6 भरवाकर नाम दोबारा मतदाता सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

कहीं वोटर मिले, कहीं बंद मिला घर

अभियान के दौरान बीएलओ को अलग-अलग परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। कई घरों में मतदाता मिल रहे हैं और नाम जुड़वाने के लिए आवेदन भी कर रहे हैं। वहीं कुछ घर बंद मिले। ऐसे मामलों में बीएलओ दोबारा संपर्क करने की कोशिश करेंगे। अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं की एएसडीडी सूची से भी रिकॉर्ड का मिलान किया जा रहा है।

575 बीएलओ, 10 एईआरओ संभाल रहे जिम्मेदारी

अभियान में 575 बीएलओ और 10 एईआरओ लगाए गए हैं। इनका मकसद अंतिम सूची से बाहर हुए पात्र नागरिकों तक पहुंचना और उनकी स्थिति स्पष्ट करना है। राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) को भी बूथवार सूचियां दी गई हैं, ताकि छूटे पात्र मतदाताओं की पहचान में सहयोग लिया जा सके।

11 अक्तूबर तक मौका

विशेष नामांकन अभियान 11 अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। पात्र नागरिक खुद भी मतदान केंद्र पहुंचकर नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। घर-घर अभियान में पात्र पाए जाने वालों का फॉर्म-6 वहीं भरवाया जा रहा है।
विज्ञापन


निर्वाचन विभाग का यह अभियान एसआईआर के बाद छूटे पात्र मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश है, ताकि अंतिम सूची में नाम नहीं होने के बावजूद पात्र नागरिक मतदाता सूची से बाहर न रह जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें