फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

105 ने ब्लड डोनेट किया, 739 ने करवाई जांच

Sun, 09 Mar 2014 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहाना हास्पिटल व अमर उजाला फांडेशन की ओर से आयोजित ब्लड डोनेशन और फ्री हेल्थ चेकअप में शहरवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


105 लोगों ने रक्तदान किया और 20 लोगों ने कैंप में आकर ब्लड देने की शपथ लेकर डोनर क्लब में अपना रजिस्ट्रेशन कराया। कैंप में आए सभी डोनर ने भी क्लब के साथ जुड़ने की इच्छा जताई है।

 कैंप में 729 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की विभिन्न स्पेशलिस्ट डाक्टरों से जांच करवाई। पीजीआई की ओर से स्क्रीनिंग वैन में 45 महिलाओं ने कैंसर व आस्टियोपोरोसिस की जांच करवाई।
विज्ञापन


कैंप में लोगों के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कैंप शुरू होने के आधे घंटे से पहले से ही मरीजों की भीड़ लग गई थी।

कैंप में चंडीगढ़ के अलावा पंचकूला, मोहाली, कुराली, बलौंगी, जीरकपुर और बरवाला से लोग पहुंचे। सभी लोगों ने अमर उजाला फाउंडेशन और सोहाना हास्पिटल के इस कदम की भरपूर सराहना की। कैंप में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा पहुंचे और कैंप का उद्घाटन भी किया।

मुफ्त दवाएं बांटी गईं
कैंप में सोहाना हास्पिटल की ओर से मुफ्त दवा भी बांटी गईं। इसका लोगों ने स्वागत भी किया है। उन्होंने बताया कि यह पहली बार है कि किसी कैंप में मरीजों को दवा भी बांटी गईं हैं। कैंप में ईएनटी, आई से जुड़े ड्राप व जनरल मेडिसिन भी बांटी गईं।

ब्लड डोनर्स क्लब के साथ 125 लोग जुड़े
ब्लड डोनेशन कैंप में 105 लोगों ने रक्तदान किया और 20 लोगों ने क्लब के साथ अपना रजिस्ट्रेशन कराया। कुछ लोगों ने हाल में ही ब्लड डोनेट किया था, इसलिए वे सिर्फ रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कैंप में पहुंचे। यह सिलसिला दोपहर ढाई बजे तक जारी रहा। कैंप में पंचकूला सिविल अस्पताल की ब्लड बैंक की टीम ने पूरा सहयोग दिया।

वालंटियर भी कैंप में सेवा भाव से जुटे
कैंप में  सेक्टर 22 की रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन और समाजसेवियों ने भरपूर सहयोग दिया। सबसे ज्यादा सेवा भाव सेक्टर की समाजसेवी पूजा घई व उनकी टीम ने दिखाया।

पूरा कैंप उनकी देखरेख में ही आयोजित हुआ था। कैंप में सफलतापूर्वक को-आर्डिनेशन करने के बाद उन्होंने खुद भी ब्लड डोनेट किया। कैंप में रामनाम सुमरिन सत्संग की ओर से लंगर लगाया गया।
विज्ञापन


सेक्टर -22 सी के गुप्ता परिवार की ओर कैंप में लोगों को चाय पिलाई गई। आरडब्ल्यूए 22 सी के प्रेसिडेंट हरभजन सिंह व एडवाइजर जेएस उप्पल ने भी कैंप में आए मरीजों की मदद की। इसके अलावा सीमा अग्रवाल, संजय व अन्य सदस्यों ने कैंप में भरपूर सहयोग किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें