फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में ब्लड डोनेशन कैंप में उमड़े लोग, 134 ने किया रक्तदान

Mon, 12 Sep 2016 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
blood donation camp - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सेक्टर-30 के कम्युनिटी सेंटर में रविवार को ब्रह्मर्षि सेवा समिति की ओर से रक्तदान शिविर में रक्तदान करने के रक्तदाताओं का मेला लगा रहा।
विज्ञापन


शिविर में 134 यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया। इस मौके पर संस्था की ओर से तीन छात्राओं को पढ़ाई के लिए आर्थिक  मदद दी गई। साथ ही शाम को साई भजन संध्या और भंडारा भी आयोजित किया गया।

ब्रह्मर्षि सेवा समिति के अध्यक्ष बीएन पांडेय और उपाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शिविर में रक्तदाताओं को संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर का उद्घाटन नगर निगम के डिप्टी मेयर हरदीप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में जीएमसीएच-32 के सहयोग से 134 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस मौके पर पार्षद सतिंदर सिंह और राजिंदर कौर रत्तू, भाजपा की युवा इकाई के प्रधान अमित राणा, नरेश अरोड़ा, पूर्व पार्षद अनिल दुबे, कांग्रेस प्रदेश महासचिव शशि शंकर तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशाली, धर्मेंद्र कुमार भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें