सोहाना हास्पिटल और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आज सेक्टर 22 के कम्युनिटी सेंटर में फ्री हेल्थ चेकअप और ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया जा रहा है।
कैंप में सोहाना हास्पिटल के 14 विशेषज्ञ मरीजों की मुफ्त जांच करेंगे। कैंप का समय सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक रहेगा।
कैंप में सेक्टर 22 की आरडब्ल्यूए और समाजसेवी भी पूरा सहयोग कर रही हैं। कैंप में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मेयर एवं शहर के सांसद पवन बंसल के मीडिया को-आर्डिनेटर प्रदीप छाबड़ा शिरकत करेंगे।
उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस कैंप में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें। कैंप में ओमिका क्रिएशन और ग्लोबल इवेंट सह प्रायोजक हैं।
कैंप में पीजीआई की ओर से एक स्क्रीनिंग वैन भी आ रही है, जो महिलाओं के कैंसर और आस्ट्रियोपोरेसिस की स्क्रीनिंग करेगी।
यह वैन सेक्टर 22 की समाजसेवी व महिला संघ कीर्तन मंडल की प्रेस सचिव पूजा घई के सहयोग से कैंप में आ रही है। उन्होंने बताया कि आजकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने की जरूरत है।
कैंसर के बारे में महिलाएं टेस्ट नहीं करवाना चाहती है, इसीलिए यह वैन मंगवाई जा रही है। सेक्टर 22 बी आरडब्ल्यूए के प्रेसिडेंट एसके शिंगारी, चेयरपर्सन सुभाष ठुकराल ने बताया कि कैंप के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह है।
22सी आरडब्ल्यूए के प्रेसिडेंट जेएस उप्पल ने बताया कि ऐसे कैंप लोगों की जरूरत हैं। अमर उजाला का इस बारे में बहुत अच्छा प्रयास है।
ये टेस्ट होंगे फ्री
सेक्टर 22 के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित कैंप में ईसीजी, बोन डेंसिटी टेस्ट, लैब टेस्ट, शुगर और बीपी के टेस्ट मुफ्त में किए जाएंगे।
कैंप में ये डाक्टर करेंगे जांच
1. डा. गुरमीत सिंह मंगत----------आई विशेषज्ञ
2. डा. अमनप्रीत कौर--------------आई विशेषज्ञ
3. डा. तरविंदर पाल सिंह----------कार्डियोलॉजी
4. डा. गगनदीप सिंह सचदेवा------आर्थोपेडिक्स
5. डा. नीरज लूना-----------------मनोचिकित्सक
6. डा. विक्रांत मित्तल--------------ईएनटी
7. डा. राजन शर्मा-----------------यूरोलॉजी
8. डा. प्राची गुप्ता------------------स्किन विशेषज्ञ
9. डा. नवप्रीत--------------------बाल रोग विशेषज्ञ
10. डा. रुचि राय आहुजा----------स्त्री रोग विशेषज्ञ
11. डा. गुरप्रीत सिंह---------------मेडिसिन
12. डा. निधि गुप्ता----------------डेंटल
13. मनप्रीत भाटिया---------------मेडिसिन
14. विनीश नारंग-----------------जनरल सर्जन