सेक्टर-27 स्थित रामलीला मैदान में चल रहा तीन दिवसीय श्री गीता जयंती उत्सव संपन्न हो गया।
यह आयोजन हिंदू पर्व महासभा ने किया। उत्सव के अंतिम दिन पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस नरेश कुमार सांघी ने ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
अंतिम दिन रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 60 लोगों ने रक्तदापन किया। सभी रक्तदानियों को सम्मान चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महासभा के प्रेस सचिव गिरवर शर्मा, महासभा के प्रधान बीपी अरोड़ा आदि मौजूद थे।