फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-43 में कम्युनिटी सेंटर का उद्घाटन

Sun, 15 Dec 2013 03:12 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद पवन कुमार बंसल ने शनिवार को सेक्टर-49 के कम्युनिटी सेंटर का उद्घाटन किया। यह सामुदायिक केंद्र 1.65 एकड़ में बना हुआ है।
विज्ञापन


इसमें 500 लोगों की क्षमता वाला एक हॉल, छह कमरे, एक जिमखाना और पुस्तकालय है। यह 2.5 करोड़ की लागत में तैयार हुआ है।

यह शहर का 43वां सामुदायिक केंद्र है। सांसद बंसल ने कहा कि सामुदायिक केंद्र की हर क्षेत्र में आवश्यकता होती है।

उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के सभी सामुदायिक केंद्रों में लोगों को बेहतर सुविधाएं दी जाएं।

मेयर सुभाष चावला ने कहा कि दक्षिणी क्षेत्रों में जल्द ही चार डिस्पेंसरी खोली जाएंगी। सभी हाउसिंग सोसायटी के विकास पर बल दिया जा रहा है।

इस मौके पर मधु बंसल, डिप्टी मेयर सतीश कैंथ, पूर्व मेयर राज बाला, प्रदीप छाबड़ा, क्षेत्रीय पार्षद हरफूल कल्याण, सतप्रकाश अग्रवाल, बाबू लाल, दर्शन गर्ग, चीफ आर्किटेक्टसुमित कौर, नगर निगम के चीफ इंजीनियर एसएस बिडा, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर मुकेश आनंद मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें