मनीमाजरा में महाराजा अग्रसेन सेवा संगठन मनीमाजरा की ओर से सोमवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। संगठन के प्रधान नेमचंद गुप्ता ने बताया कि शिविर में 175 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में मनीमाजरा थाना के 11 पुलिसकर्मियों के साथ थाना प्रभारी हरमिंदरजीत सिंह और एडिशनल एसएचओ रोहित कुमार ने भी रक्तदान किया।
मनसा देवी रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर में लगे इस शिविर में पीजीआई से आई टीम ने 89 यूनिट और सेक्टर-16 से आई डॉक्टरों की टीम ने 86 यूनिट रक्त इकट्ठा किया। शिविर में पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल व पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद्र गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। वहीं इलाका पार्षद देसराज गुप्ता, सत्यप्रकाश अग्रवाल, पूर्व मेयर सुरेंद्र सिंह भी विशेष तौर पर शिविर में पहुंचे थे।