श्री शिव कांवड़ महासंघ महादेवपुर सकेतड़ी द्वारा पीजीआई ब्लड बैंक, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला और चंडीगढ़ स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया।
इसका उद्घाटन एडले ग्रुप ऑफ कंपनीज के एमडी विजय बत्रा ने किया। इसके बाद 370 लोगों ने रक्तदान किया। कांवड़ महासंघ के चेयरमैन राकेश संगर ने कहा कि संघ पिछले 20 वर्षों से रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा है।
वहीं, पंचकूला नगर निगम की मेयर उपिंदर कौर आहलुवालिया ने कहा कि एक स्वस्थ्य व्यक्ति का दायित्व बनता है कि वह स्वयं को रक्तदान के लिए तैयार रखें और अपने शहर में रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था के पास रक्तदाताओं की सूची में अपना नाम दर्ज करवाए, ताकि जरूरत पड़ने पर मदद ली जा सके।
इस मौके पर पार्षद कुलजीत बडै़च, जेडी कपूर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला पंचकूला के एजीएम एससी धवन, अवतार सिंह सलारिया, रमेश गौतम, सुभाष गुप्ता, राजेश कुमार, राजकुमार मदान, राजीव कुमार, रमेश नारंग, देवेन्द्र शर्मा, गुरविन्द्र सिंह, निर्मल सिंह भी उपस्थित थे।