फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG: स्टूडेंट ने बना डाला चलता-फिरता ब्लड बैंक

Thu, 15 Jan 2015 08:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपको मरीज के लिए ब्लड चाहिए तो आप इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। व्हाट्सऐप पर भी मैसेज कर सकते हैं। पीयू में बीएड कर रहा स्टूडेंट संजीव कांबोज अपने दोस्तों के साथ चलता फिरता ब्लड बैंक चला रहा है।
विज्ञापन


इस ग्रुप के करीब 25 स्टूडेंट्स ने पीजीआई, जीएमसीएच-32 और जीएमएसएच-16 में ब्लड डोनेशन के लिए अपना नाम भी लिखवा रखा है।

ग्रुप का कोई न कोई सदस्य रोजाना इमरजेंसी का विजिट करता है और जरूरत पड़ने पर अपने साथियों को तुरंत सूचना भेजता है। संजीव ने बताया कि ग्रुप को ऊधम इमरजेंसी ब्लड डोनेशन एंड वेलफेयर एसोसिएशन के नाम से पंजीकृत करवाया गया है।
विज्ञापन

व्हाट्सऐप पर भी उपलब्‍ध हैं ये ब्लड बैंक

व्हाट्सएप के साथ फेसबुक पर भी लोगों से जुड़ने की कोशिश भी यह ब्लड बैंक कर रहा है। वहीं, जरूरतमंद मरीजों को आर्थिक मदद भी दी जाती है।

संजीव ने बताया कि ब्लड देने के लिए कई बार आसानी से डोनर मिल जाते हैं, लेकिन प्लेटलेट्स को लेकर दिक्कत आती है। प्लेटलेट्स मैच होने के बाद डोनेट करने की प्रक्रिया में ढाई से तीन घंटे लगते हैं।

उनके साथी गुरशरण, कर्णवीर, नक्ष व अंकुर मेहता तो खास तौर पर प्लेटलेट्स डोनर के तौर पर जाने जाते हैं। इन दोनों चीजों की मदद के लिए 9888973864 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें