घर में रखा और रोजाना इस्तेमाल में आने वाले कई सामान कई बार दे जाते हैं गहरे जख्म। आप भी हो सकते हैं अनअपेक्षित हादसे के शिकार। दरअसल हरियाणा के मॉडल टाउन के रिक्शा चौक स्थित बजाज करियाना स्टोर में फ्रिज का कंप्रेशर फट गया।
इससे एक जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि दुकान का सामान अंदर से सड़क तक बिखर गया। हादसे में दुकान में बैठा दुकानदार और उसका भाई झुलस गया। एक की हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
मॉडल टाउन निवासी सुरेश बजाज की मॉडल टाउन के रिक्शा चौक के नजदीक बजाज करियाना स्टोर के नाम से दुकान है। सोमवार दोपहर के समय सुरेश का भाई हैप्पी भी दुकान पर आ गया। करीब पौने दो बजे दुकान के अंदर रखे फ्रिज के नीचे अचानक विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि फ्रिज के अंदर रखी कोल्डड्रिंक की बोतलें और अन्य सामान सड़क तक बिखर गया।