मिट्टी के तेल की ब्लैक मार्केटिंग को रोकने के लिए अब समाजसेवी रामेश्वर गिरि ने फूड सप्लाई विभाग के अधिकारियों को मिलने की योजना बनाई।
उन्होंने कहा कि मौली गांव और मनीमाजरा मनसादेवी रोड़ पर खुलेआम 70 रुपये लीटर तेल लोगों को बेचा जा रहा है। जबकि मिट्टी के तेल पंपों पर लोगों को पूरा तेल न मिलने के कारण इस तरह ब्लैक में तेल लेकर अपना काम चलना पड़ा रहा है।
रामेश्वर गिरि ने बताया कि पिछले महीने उन्होंने मनसा देवी रोड़ पर अपरेशन सेल से छापामारी करवा कर 15 ड्रम तेल पकड़वाया भी था। उसके बाद भी इलाके में मिट्टी की चोर बाजार खत्म नही हो रही है और इन दिनों मौली गांव में रोजाना 10 से 15 ड्रम खुलेआम तेल बेचा जा रहा है।
रामेश्वर गिरि का कहना कि पंजाब और हरियाणा से तेल की ब्लैक मार्केटिंग करने वाले वहां से तेल लाकर मौली गांव में तेल बेचने वालों को 50 रुपसे लीटर तेल देकर जाते है। जोकि वो लोगों आम जनता को 70 रुपये में बेचते है।
रामेश्वर गिरि ने कहा कि लोकल पुलिस भी इन ब्लैक में तेल बेचने वालों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं करती है। इसके चलते अब वह सोमवार को खुद फूड सप्लाई अधिकारियों के मिलकर इन ब्लैक मार्केटिंग करने वालों के खिलाफ करवाई करने की गुहार लगाएंगे।