फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के पोस्टर पर कांग्रेस कार्यकर्ता ने पोती कालिख, भड़के भाजपाई

Tue, 18 Oct 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
पीएम मोदी के पोस्टर पर लगाई कालिख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेसी नेता गुरसिमरन सिंह मंड ने फिरोजपुर रोड पर लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर पर कालिख पोत दी। सोमवार देर शाम मंड ने पोस्टर पर कालिख लगाई। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने पोस्टर उतार दिया। 
विज्ञापन


उधर, प्रधानमंत्री के लुधियाना दौरे संबंधी लगाए गए पोस्टरों को सोमवार को नगर निगम के मुलाजिमों ने उतारना शुरू किया। इसकी खबर मिलते ही भाजपा के नेता फिरोजपुर रोड पहुंचे और निगम मुलाजिमों की कार्रवाई का विरोध किया। भाजपाइयों का कहना है कि समागम के बाद ही वे इस मसले को उठाएंगे और जिस मुलाजिम ने पोस्टर उतारे है, उसी से जवाब मांगा जाएगा। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के लिए भाजपा नेताओं ने फिरोजपुर रोड पर अलग अलग जगहों पर स्वागती बोर्ड लगाए थे। कई दिशासूचक बोर्ड पर भी बोर्ड लगा दिए गए थे। निगम मुलाजिमों ने इन बोर्डों को उतारना शुरू किया तो भाजपा जिला प्रधान रविंदर अरोड़ा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने इसका तीखा विरोध किया। निगम कमिश्नर घनश्याम थोरी और एडिशनल कमिश्नर सुरभि मलिक के साथ भी बात की गई। सूत्रों के अनुसार अधिकारियों ने यह कहा है कि उन्होंने पोस्टर उतारने के आदेश नहीं दिए हैं। बाद में अधिकारियों ने पोस्टर वापस दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें