फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के साथ ब्लैक फंगस भी हुवा डाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना संक्रमण दर के घटने के साथ ही शहर में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या भी घट रही है। मौजूदा समय में पीजीआई समेत शहर के अन्य अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 38 मरीज भर्ती हैं। वहीं अब तक चंडीगढ़ के 7 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है ।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग का कहना है कि ब्लैक फंगस शुरुआती दौर में काफी तेजी से फैल रहा था, लेकिन डॉक्टरों की सूझबूझ और सही चिकित्सा पद्धति के बल पर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि ब्लैक फंगस के इलाज के लिए सरकार की तरफ से इंजेक्शन व अन्य दवाओं के भरपूर स्टॉक उपलब्ध करा दिया गया है।
मौजूदा समय में चंडीगढ़ में भर्ती अन्य प्रदेशों के 300 मरीजों का ब्लैक फंगस का इलाज चल रहा है, जबकि चंडीगढ़ के कुल मरीजों की संख्या 38 है। इसमें पीजीआई में सबसे ज्यादा 259 मरीज भर्ती किए गए हैं। वहीं, जीएमसीएच 32 में 75, जीएमएसएच 16 में एक, हीलिंग हॉस्पिटल में 2 और मुकुट हॉस्पिटल में एक मरीज का इलाज चल रहा है। इलाज के दौरान अब तक अन्य प्रदेशों के लिए 11 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें