फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: गन्ने के दाम न बढ़ाने पर भाकियू की जनवरी में आंदोलन की चेतावनी, पंजाब पहले ही बढ़ा चुका

Wed, 30 Nov 2022 09:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के गन्ने के दामों में वृद्धि करते ही हरियाणा उससे तुरंत अधिक दाम कर देता था। अबकी बार सरकार ने ऐसा नहीं किया है। सरकार बिना देरी गन्ने का दाम 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करे। सरकार से इसकी कई बार मांग की जा चुकी है, चिट्ठी भी लिख चुके हैं, पर उस पर कोई विचार नहीं किया।
विज्ञापन
गुरनाम सिंह चढूनी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में अब तक गन्ने का रेट न बढ़ने पर किसान बिफर गए हैं। भाकियू चढूनी गुट ने जनवरी में आंदोलन की चेतावनी दे दी है। यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने बुधवार सुबह वीडियो जारी कर इसका एलान किया।

विज्ञापन


चढूनी ने कहा कि सरकार गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाती है तो किसान जनवरी में आंदोलन के लिए तैयार रहें। सरकार ने गन्ने का भाव अब तक नहीं बढ़ाया है, जबकि पंजाब बढ़ोतरी कर चुका है। हरियाणा में रेट 362 रुपये प्रति क्विंटल है। पहले यहां गन्ने का भाव पूरे देश में सबसे अधिक रहता था। अब पंजाब में गन्ने का भाव 380 रुपये प्रति क्विंटल होने पर पूरे देश में सबसे अधिक है।

पंजाब के गन्ने के दामों में वृद्धि करते ही हरियाणा उससे तुरंत अधिक दाम कर देता था। अबकी बार सरकार ने ऐसा नहीं किया है। सरकार बिना देरी गन्ने का दाम 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करे। सरकार से इसकी कई बार मांग की जा चुकी है, चिट्ठी भी लिख चुके हैं, पर उस पर कोई विचार नहीं किया।
विज्ञापन


हरियाणा में गन्ने की खोई ही 400 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है। गन्ने का रेट इससे अधिक होना चाहिए। मशीन से गन्ना काटने पर रेट में पांच फीसदी की कटौती को सरकार ने इस बार बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया है, इसे तुरंत वापस लिया जाए। पंजाब में यह सिर्फ तीन फीसदी है। चढ़ूनी ने किसानों से जनवरी में आंदोलन के लिए तैयार रहने को कहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें