फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉन स्टॉप नहीं, फुल स्टॉप हरियाणा होना चाहिए भाजपा का नारा : हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि भाजपा को अपने ‘नॉन स्टॉप हरियाणा’ के नारे को बदलकर ‘फुल स्टॉप हरियाणा’ कर लेना चाहिए। इस सरकार ने 10 साल में प्रदेश में निवेश, औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन, खिलाड़ियों के सम्मान, फसलों के दाम, शिक्षा व स्वास्थ्य तंत्र विस्तार पर फुल स्टॉप लगाने का काम किया है। सरकार में अगर कुछ नॉन स्टॉप है तो वह बेरोजगारी, महंगाई, अपराध, नशा और युवाओं का पलायन है। हुड्डा सोमवार को अपने आवास पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान प्रदेश में एक स्वास्थ्य विश्वविद्यालय, 6 मेडिकल कॉलेज, एम्स और कैंसर इंस्टिट्यूट जैसे बड़े संस्थान बने। साथ ही 641 नए ग्रामीण अस्पताल सीएचसी और पीएचसी बने। भाजपा ने सत्ता में आते ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहे इस कार्य पर फुल स्टॉप लगा दिया और प्रदेश में कोई भी बड़ा स्वास्थ्य संस्थान नहीं बनाया। भाजपा ने 2014 में सत्ता संभालते ही प्रदेश में विस्तार ले रहे शिक्षा तंत्र पर भी फुल स्टॉप लगा दिया और 5000 स्कूलों को बंद कर दिया। भाजपा ने कौशल निगम और अग्निवीर जैसी योजनाएं लागू करके प्रदेश की पक्की नौकरियों पर भी फुल स्टॉप लगा दिया। आज हरियाणा में 2 लाख से ज्यादा पक्के पद खाली पड़े हुए हैं।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि कांग्रेस सरकार के दौरान प्रदेश में 6 नई आईएमटी बनी और मारुति, एशियन पेंट्स जैसे कई बड़े उद्योग स्थापित हुए। वहीं, भाजपा ने प्रदेश के इस औद्योगिक विकास पर भी फुल स्टॉप लगा दिया। यहां से उद्योग पलायन करने लगे। हुड्डा ने आरोप लगाया कि इसी तरह भाजपा ने कांग्रेस द्वारा शुरू की गई गरीब, एससी और ओबीसी परिवारों को सौ-सौ गज के लिए मुफ्त प्लाट आवंटन की सबसे कल्याणकारी योजना पर भी फुल स्टॉप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें