फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: भाजपा की पहली सूची जल्द, देर रात तक चला टिकटों पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे के बाद चुनाव समिति की बैठक, 35 वार्डों के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जल्द जारी हो सकती है। सोमवार शाम साढ़े सात बजे चुनाव समिति की अहम बैठक हुई, जो देर रात तक चली। इसमें उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मंथन किया गया। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के चंडीगढ़ दौरे के दौरान 35 वार्डों के उम्मीदवारों के पैनल पर चर्चा हुई थी। वार्ड स्तर के सर्वे, कार्यकर्ताओं की राय और संगठनात्मक फीडबैक के आधार पर दावेदारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में टिकटों पर चर्चा
बैठक में प्रदेश प्रभारी महेंद्र पांडेय, चुनाव प्रभारी सतीश उपाध्याय, प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, संजय टंडन और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। स्थानीय पकड़ और संगठन में सक्रियता के आधार पर दावेदारों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने पार्षदों और नए चेहरों में संतुलन की चुनौती
पार्टी के सामने पुराने पार्षदों और नए दावेदारों के बीच संतुलन बनाने की चुनौती है। कई वार्डों में एक से अधिक दावेदार हैं। वहीं, आरक्षण में बदलाव के कारण कुछ नेताओं को दूसरे वार्डों से दावेदारी करनी पड़ रही है। ऐसे में सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरण भी टिकट चयन का आधार बनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें