फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में बोले भाजपाई, पोस्टमैन हैं विधायक

Sat, 16 Aug 2014 02:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी सरगर्मियों के बीच नेताओं के सुरों में भी तेजी आ गई है और सभी दल एक-दूसरे की खिंचाई करने में लगे हैं। इसी कड़ी में सेक्टर-2 स्थित भाजपा कार्यालय में वीरवार को हुई वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेसी विधायक डीके बंसल को पोस्टमैन करार दिया। उनका कहना था कि बंसल एक पोस्टमैन की तरह काम करते हैं।
विज्ञापन


लोग उनके पास ज्ञापन लेकर पहुंचते हैं और विधायक ज्ञापन लेकर सरकार तक पहुंचाने के झूठे आश्वासन देकर रवाना कर देते हैं। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि उन्होंने आरटीआई के तहत जानकारी जुटाई, जिसमें पता चला है कि रोहतक में 1237 नए प्रोजेक्ट शुरू हुए थे, जिसमें से 1082 पूरे हो चुके हैं। वहीं, पंचकूला में सिर्फ 47 प्रोजेक्ट शुरू हुए, जिनमें मात्र 16 पूरे हुए।

भाजपा ने कहा, क्या यही विकास है

वरिष्ठ नेता ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि विधायक दावा करते हैं कि पिछले पांच साल में पंचकूला के विकास पर 2190 करोड़ रुपये खर्च हुए, जबकि हकीकत दावों से परे है। सरकारी दफ्तर बनाना कोई विकास नहीं है।

आम जनता को तो कुछ नहीं मिला। डीके बंसल ने अपने घोषणा पत्र में यूनिवर्सिटी बनवाने का वादा किया था, लेकिन पांच साल में इस मसले पर एक कदम आगे नहीं बढ़ सके। फिर भी यही कहते हैं कि पंचकूला में यूनिवर्सिटी जरूर बनवाऊंगा।
विज्ञापन

सपने दिखाने में कांग्रेस को महारत : गुप्ता

गुप्ता ने कहा कि आम जनता को चाहिए साफ-सफाई, दुरुस्त सड़कें व अपने से जुड़े विकास कार्य, जबकि पंचकूला में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। यूनिवर्सिटी नहीं बन सकी, न ही कोई कालेज बना, न कोई स्कूल अपग्रेड हुआ।

शहर को कई साल से सेक्टर-24 में झील का सपना दिखाया जा रहा है। यह भी महज सपना ही है। इस दौरान जिला प्रधान विशाल सेठ, बीबी सिंघल, रेखा शर्मा, दीपक मनचंदा, वरिंद्र गर्ग, दीपक शर्मा व विकास पाल सहित कई नेता मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें