फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 राज्यों में हार के बाद बीजेपी की बड़ी जीत, कांग्रेस को झटका, सीएम बोले- जनता का शुक्रगुजार हूं

Wed, 19 Dec 2018 04:08 PM IST
Navneet kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
manohar lal khattar
विज्ञापन
3 राज्यों में हार के बाद बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल करते हुए क्लीन स्वीप किया, जो कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। हरियाणा के पांच नगर निगम चुनाव परिणामों में बीजेपी ने भारी जीत हासिल की। पांचों सीटों पर तो बीजेपी के प्रत्याशी मेयर बने।
विज्ञापन


इस जीत से मुख्यमंत्री मनोहर लाल काफी गद्गद हैं। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस करके प्रदेश की जनता का शुक्रिया अदा किया। सीएम ने कहा कि यह जीत बीजेपी के साथ-साथ जनता की भी जीत है। जनता का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने पार्टी में विश्वास जताया। पार्टी की नीतियों पर भरोसा जताया।

सीएम ने कहा कि करनाल और पानीपत में बीजेपी के प्रदर्शन से मैं बहुत खुश हूं। पानीपत में अवनीत कौर ने 71 हजार वोटों से रिकॉर्ड जीत हासिल की। करनाल में भी रेनू बाला का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। इससे जाहिर होता है कि प्रदेश की जनता ने बीजेपी सरकार के कामकाज पर मोहर लगा दी है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा जनता मेरे और मेरे साथियों के काम से खुश है, मेरे लिए इससे बड़ी और क्या बात हो सकती है। मैं काफी प्रोत्साहित महसूस कर रहा हूं। मैंने सीएम बनते ही विकास के मुद्दे को तवज्जो दी थी। इस उद्देश्य में मैं सफल रहा, तो मेरा जीवन सफल हो गया।  
 
विज्ञापन

मेयर के चुनाव पहली बार सीधे कराए गए

गौरतलब है कि हरियाणा में आज 5 जिलों करनाल, रोहतक, पानीपत, यमुनानगर और हिसार में हुए नगर निगमों चुनाव की मतगणना हुई। ज्यादातर सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी जीते। करनाल में रेणु बाला, हिसार में गौतम सरदाना, पानीपत में अवनीत कौर, यमुनानगर में मदन चौहान ने मेयर चुनाव जीता।

राज्य चुनाव आयुक्त डॉ. दलीप सिंह ने बताया कि 16 दिसंबर 2018 को हुई वोटिंग में करीब 70 फीसद मतदान हुआ था। हिसार में 62.7 फीसदी, करनाल में 61.8 फीसदी, रोहतक में 62.4 फीसदी, यमुनानगर में 65.2 फीसदी और पानीपत में 62 फीसदी वोटिंग हुई।

बता दें कि हरियाणा के इतिहास में मेयर के चुनाव पहली बार सीधे कराए गए हैं। पांचों निगमों में मेयर पद के लिए 59 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई है, जबकि पार्षद पद के लिए 592 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें