फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर चुनावः कांग्रेस भाजपा से पहले करेगी उम्मीदवार की घोषणा

Sun, 13 Dec 2015 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ मेयर चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। भाजपा के मुकाबले कांग्रेस अपने मेयर के उम्मीदवार की घोषणा पहले कर देगी। इसका कारण यह है कि उम्मीदवारी को लेकर कांग्रेस पार्षदों में कोई गुटबाजी नहीं है। जबकि भाजपा पार्षदों में उम्मीदवार बनने के लिए भारी गुटबाजी है। भाजपा में मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनने के लिए भी आधा दर्जन दावेदार हैं। जबकि दर्शन गर्ग के पीछे हटने से अब कांग्रेस में सिर्फ मुकेश बस्सी ही दावेदार हैं। ऐसे में बस्सी का उम्मीदवार बनने की ज्यादा संभावना है। जबकि दर्शन गर्ग को सीनियर डिप्टी मेयर का उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


कांग्रेस की ओर से मेयर के साथ साथ सीनियर और डिप्टी मेयर के तीनों पदों के लिए उम्मीदवार इसी सप्ताह के अंत में घोषित कर दिया जाएंगे। कांग्रेस की ओर से पार्टी प्रभारी को शहर में आकर उम्मीदवार घोषित करने का निमंत्रण भेज दिया है।

पार्टी प्रभारी शकील अहमद यहां आएंगे और पार्टी पार्षदों की सहमति के बाद उम्मीदवारों की घोषणा कर देंगे। ऐसा इसलिए भी किया जा रहा है क्योंकि कांग्रेस को भाजपा के मुकाबले में ज्यादा वोट की जरूरत है। पहले घोषणा करने के पीछे यह रणनीति है कि कांग्रेस एक तो जोड़ तोड़ कर सके और भाजपा की गुटबाजी को भुनाकर वोट बटोरने का प्रयास करे। जबकि भाजपा में अध्यक्ष के साथ मेयर पद की उम्मीदवारी के लिए घमासान मचा है।
विज्ञापन


भाजपा की ओर से पार्टी प्रभारी प्रभात झा शहर में पार्षदों के साथ बैठक करने के लिए आ रहे हैं। लेकिन भाजपा के उम्मीदवारों की घोषणा 25 दिसंबर तक की जाएगी। सांसद किरण खेर से भी राय ली जाएगी। प्रशासन की ओर से मेयर चुनाव की तारीख 6 जनवरी ही तय की जा रही है। जबकि नामांकन भरने की प्रक्रिया 2 जनवरी से शुरू हो जाएगी। मालूम हो कि मेयर का चुनाव डीसी बालाजी जोशी के नेतृत्व में ही सदन में होगा।

तीन दावेदारों में है मुकाबला
भाजपा में मेयर पद के लिए अरुण सूद, देवेश मोदगिल, सौरभ जोशी, सीनियर डिप्टी के लिए मेयर राजेश गुप्ता और देसराज गुप्ता दावेदार हैं। लेकिन मुकाबला अरुण सूद, देवेश मोदगिल और सौरभ जोशी के बीच ही दिखाई दे रहा है। इसका कारण यह है कि सीनियर नेता भी इनके लिए ही लाबिंग कर रहे हैं।

अरुण सूद के लिए भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, सौरभ जोशी के लिए सांसद किरण खेर और देवेश मोदगिल के लिए पूर्व सांसद सत्यपाल जैन हाईकमान में लाबिंग कर रहे हैं। जबकि उम्मीदवार तय करने से पहले से पार्टी की ओर से संघ की भी राय ली जा रही है।

सभी से लेंगे राय
कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि सभी पार्षदों की राय के बाद ही उम्मीदवार तय किए जाएंगे। पार्टी प्रभारी को इसकी सूचना दे दी गई है। उम्मीद है कि इसी सप्ताह में उम्मीदवार तय कर लिए जाएं।

भाजपा का होगा इस बार कब्जा
भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन का कहना है कि उम्मीदवार बेशक कोई भी हो लेकिन इस बार मेयर की कुर्सी पर भाजपा का ही कब्जा होगा। उनका कहना है कि सभी मनोनीत पार्षदों का समर्थन पार्टी उम्मीदवार को ही मिलेगा।

मनोनीत के हाथ में ही है चाबी
मेयर पद पर कांग्रेस और भाजपा का कब्जा किस का होगा इसकी चांबी 9 मनोनीत पार्षदों के हाथ में ही है। मनोनीत पार्षद के समर्थन के बिना कोई भी पार्टी अपने दम पर मेयर की कुर्सी पर कब्जा नहीं कर सकती है। कांग्रेस के कुल 8, भाजपा के 13, अकाली के दो, बसपा के दो और एक निर्दलीय पार्षद है। जबकि सांसद का भी एक वोट है जो भाजपा उम्मीदवार को ही पड़ेगा। अकाली का भाजपा के साथ गठबंधन होने के कारण उनके 16 वोट हैं। अगर पार्टी में गुटबाजी हावी न रही तो उन्हें मेयर का चुनाव जीतने के लिए सिर्फ तीन वोट की ही जरूरत है। भाजपा ने अकाली दल को डिप्टी मेयर के पद का ऑफर दिया है। ऐसे में अकाली पार्षद हरदीप सिंह को डिप्टी मेयर का उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें