फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 2027 के लिए चुनावी रोडमैप फाइनल करेगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
संगरूर में 16 अक्टूबर को भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठककेंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह होंगे शामिल, विभिन्न मुद्दों पर होगा विमर्श
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। साल 2027 में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा अपना रोडमैप तैयार करेगी। इसके लिए 16 अक्तूबर को संगरूर में भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। बैठक में केंद्रीय मंत्री डाॅ. जितेंद्र सिंह शामिल होंगे। इस दौरान उन मुद्दों पर विमर्श किया जाएगा, जिन्हें भाजपा चुनाव में प्रमुखता से उठाएगी।
पंजाब भाजपा के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में होने वाली बैठक में पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए पार्टी का रोडमैप तैयार होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान पंजाब की मौजूदा राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक स्थिति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। पार्टी के नेता जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की प्राथमिकताएं तय करेंगे।
इस दौरान किसानों की समस्याएं, नशे का बढ़ता प्रकोप, सरकारी कर्मचारियों का बकाया महंगाई भत्ता (डीए), बिगड़ती कानून-व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा और उनसे जुड़े अन्य मुद्दे तथा पंजाब की आर्थिक स्थिति चर्चा के प्रमुख विषय होंगे। इसके अलावा, राज्य से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे।
विज्ञापन

अनिल सरीन के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष के अलावा पंजाब भाजपा के प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, सह-प्रभारी वीरेंद्र सचदेवा, सह-प्रभारी एवं सांसद डॉ. अलका गुर्जर और वरिष्ठ नेता तरुण चुघ द्वारा बैठक के विभिन्न सत्रों को संबोधित किए जाने की संभावना है। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता राज्य के मौजूदा हालात का आकलन करेंगे, पार्टी की संगठनात्मक तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें