फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू के पाला बदलने पर भड़की BJP, बोल ऐसे कि गरिमा तक भूल गए

Tue, 17 Jan 2017 01:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विजय सांपला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू के पाला बदलकर कांग्रेस में शामिल होने से बौखलाई भाजपा ने इतनी तल्ख प्रतिक्रिया दी है कि शब्दों की गरिमा पर ध्यान तक नहीं दिया। पंजाब भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला के बोल रविवार को बिगड़े नजर आए। उन्होंने तल्ख अंदाज में कहा कि आज पप्पू ही सिद्धू का सियासी गुरु बन गया।
विज्ञापन


सांपला ने कहा कि नवजोत सिद्धू भाजपा को अपनी मां पार्टी कहते थे। भाजपा ने ही सिद्धू को राजनीतिक मंच दिया, पहचान दी, तीन बार संसद बनवाया। इतना ही नहीं उनकी पत्नी को विधायक और मुख्य संसदीय सचिव बनवाया। उसी मां पार्टी के साथ सिद्धू ने दगाबाजी की। माता कुमाता नहीं हुई, पूत ही कपूत निकला।

राहुल गांधी के सामने झुककर उनके दल में शामिल होने वाली तस्वीरों पर प्रतिक्रिया जताते हुए सांपला ने कहा कि सिद्धू कैप्टन के खिलाफ बोलते हुए रजवाड़ाशाही को खत्म करने की बात करते थे, आज वही रजवाड़ाशाही उन्हें पंजाबियत की सेवादार दिखने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन कायर हैं और बादल जनरल डायर हैं

अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के नेशनल कनवीनर अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि कैप्टन कायर हैं और बादल जनरल डायर। कैप्टन कह रहे हैं कि वह पटियाला व लंबी से चुनाव लड़ना चाहते हैं। मैं कैप्टन को सलाह देता हूं कि वह लंबी से ही चुनाव लड़ें। क्योंकि दो स्थानों से लड़ेंगे तो लोग उन्हें कायर कहेंगे। केजरीवाल रविवार को पाकिस्तान से सटे अमृतसर के गांवों के दौरे पर थे।

केजरीवाल ने कहा पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में मैं दो दिन से भ्रमण कर रहा हूं। लोगों की सबसे बड़ी समस्या है नशा। नशे से तमाम मौतें हुई हैं। उन्होंने कहा जिस तरह से जनरल डायर ने जलियांवाला बाग में गोलियों चलवाई थीं, उसी तरह बादल की सरकार में लोग नशा (चिट्टा) से सैकड़ों की गिनती में मरे हैं। मैं हैरान हूं कि बादल सरकार बीते दस सालों तक क्या करती रही है।

आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद नशा बेचने व बिकवाने वाले सब जेल जाएंगे। जिस तरह भाई भतीजावाद बादल सरकार के शासन में पनपा है, शायद ही इसका किसी और राज्य में इतिहास मिले। पंजाब में बेरोजगारी व नशा के पीछे सियासत ही जिम्मेदार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें