फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खतरा विरोधियों से नहीं, मौन रहने वालों से'

Thu, 18 Sep 2014 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
हमें विरोध करने वालों से कोई खतरा नहीं है। खतरा उनसे है, जो लोग मौन साधे हुए हैं। यह बात भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को रोहतक में कही।
विज्ञापन


एक खास बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में तीन हजार से अधिक लोगों ने टिकट के लिए आवेदन कर रखा है। टिकट तो कुल 90 को ही मिलना है। ऐसे में विरोध होना तो स्वाभाविक है। विरोध करना उनका अधिकार भी है। विरोध अपनों के सामने ही जताया जाता है। आवेदन करने वाले अधिकतर भाजपाई पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं।

उनके लिए अवसर था लेकिन टिकट नहीं मिला तो विरोध होगा ही। विरोध करने वालों से हम लगातार संपर्क में हैं। ज्यादातर को मना लिया गया है। वह संबंधित क्षेत्र में प्रत्याशियों का सहयोग भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


जो लोग नहीं माने हैं, उनसे बात चल रही है। दूसरी सूची के बारे में उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व की तरफ से सभी नाम भेज दिए गए हैं। उस पर केंद्रीय नेतृत्व की आखिरी मुहर लगनी है। 21 सितंबर को दूसरी सूची आ जाएगी। उम्मीद है कि दूसरी सूची आने के बाद भी कुछ लोग विरोध जरूर दर्ज कराएंगे, लेकिन हम उन्हें भी मना लेंगे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें