फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली 14 को संभालेंगे पद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक में होगा भव्य कार्यक्रम, प्रदेश से आएंगे कार्यकर्ता
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली 14 जुलाई को रोहतक स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंगल कमल में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण करेंगे। इस मौके पर पार्टी की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूरे प्रदेश से कार्यकर्ता आएंगे। रविवार को आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को प्रदेश अध्यक्ष का पद ग्रहण करवाएंगे। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी, प्रदेश के मंत्री, विधायक, पदाधिकारी एवं तमाम बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नौ जुलाई को राई के विधायक मोहन लाल बड़ौली को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया था। बड़ौली संगठन के पुराने कार्यकर्ता हैं। पहले वह आरएसएस से जुड़े और बाद में भाजपा के सदस्य बनें। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी एवं सह प्रभारी शमशेर सिंह खरक ने बताया कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने का आह्वान किया है। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ व विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें