फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: भाजपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की सूची की जारी, पूर्व सीएम मनोहर करनाल से प्रत्याशी

Wed, 13 Mar 2024 07:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

भाजपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची में हरियाणा से छह सीट पर प्रत्याशी उतारे गए हैं। पूर्व सीएम मनोहर करनाल से प्रत्याशी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से हरियाणा की दस में से छह सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। भिवानी से धर्मबीर सिंह, करनाल से मनोहर लाल, गुरुग्राम से राव इंद्रजीत, फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर, सिरसा से अशोक तंवर, अंबाला से बंतो कटारिया भाजपा के उम्मीदवार होंगे।
विज्ञापन


मौजूदा सांसद सुनीता दुग्गल और संजय भाटिया का नाम इस बार कट गया है। सुनीता दुग्गल सिरसा लोकसभा से सांसद हैं। उनकी जगह आम आदमी पार्टी से भाजपा में आए अशोक तंवर को लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं करनाल से संजय भाटिया की जगह पूर्व सीएम मनोहर लाल को उम्मीदवार बनाया गया है। 

सीएम मनोहर लाल विधायकी से दे चुके इस्तीफा
12 मार्च को हरियाणा की राजनीति के लिए एक बड़ा दिन रहा। इस दिन भाजपा और जजपा का गठबंधन टूटा और मनोहर लाल ने पूरे मंत्रीमंडल के साथ इस्तीफा दिया था। दोपहर में हरियाणा की पूरी राजनीति बदल गई। नायब सैनी को मुख्यमंत्री बना दिया गया। इसके बाद बुधवार को पूर्व सीएम मनोहर लाल ने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया और अब उन्हें लोकसभा का प्रत्याशी बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें