चंडीगढ़। सेक्टर-39 में कांग्रेस प्रत्याशी गुरबक्श रावत ने चुनाव प्रचार किया। श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने रावत के समर्थन में प्रचार करते हुए कहा कि भाजपा ने शहर की जनता पर बोझ डाला है। इस बोझ को कम करने के लिए कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। इस बार जनता ने सोच लिया है हाथ का साथ देकर परिवर्तन लाना है।
गुरबक्श रावत ने कहा कि भाजपा ने जनता पर पानी के अतिरिक्त शुल्क का बोझ डाल दिया, सीवर सेस बढ़ा दिया, पार्किंग शुल्क बढ़ा दिया। कांग्रेस नीड बेस्ड चेंज का वादा पूरा करेगी, सफाई व्यवस्था को मजबूत करेगी, वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।