फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 मई को चंडीगढ़ में 4 जून से हरियाणा में अमित शाह, मिशन 2019 पर मंथन

Sun, 14 May 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : File Photo
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मिशन 2019 की बागडोर संभाल ली है। इसी कड़ी में 20 मई को शाह के चंडीगढ़ प्रवास के साथ चार से छह जून तक का हरियाणा प्रवास भी होगा। चंडीगढ़ में शाह पंजाब की राजनीतिक हालात का जायजा लेंगे। पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा ने भले ही पूरा जोर नहीं लगाया, लेकिन मिशन 2019 के तहत पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जोर आजमाइश होगी।
विज्ञापन


चंडीगढ़ लोकसभा सीट भाजपा के लिए चर्चितसीटों में से एक है। हरियाणा की दस की दस सीटों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालने को लेकर शाह तीन दिन हरियाणा प्रवास कर केंद्रीय कार्यकारिणी की नसीहत देंगे। केंद्रीय कार्यकारिणी के फैसलों को प्रदेश में किस तरह से लागू किया जाना है।

इस बात पर पूरा मंथन होगा। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू पहले ही हरियाणा का दौराकर प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे शीघ्र पूरा करने की नसीहत दे गए हैं। हरियाणा सरकार लाभ पात्रियों के नाम जुटाने में लग गई है। केंद्र सरकार की मंशा है कि देश भर में केंद्र की योजनाओं को लागू कर उसका रिजल्ट पूछा जाए। लिहाजा, शाह अब तक के कामकाज की समीक्षा की रिपोर्ट भी सत्ता और संगठन से हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें