फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: पंचकूला पहुंचे जेपी नड्डा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, छह जनवरी को रोड शो

Fri, 05 Jan 2024 12:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (पंजाब)

सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को हरियाणा के पंचकूला पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। छह जनवरी को पंचकूला में भाजपा एक रोड शो का आयोजन भी करेगी।
विज्ञापन
पंचकूला पहुंचे जेपी नड्डा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार की देर रात पंचकूला के सेक्टर- एक स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओ से मिले। इस अवसर पर हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायक सिंह सैनी, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने उनका स्वागत किया। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के आवास पर उनसे मुलाकात करने पहुंचे। शुक्रवार को नड्डा हिमाचल प्रदेश जाएंगे। वहीं छह जनवरी को भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में हिस्सा लेंगे। छह जनवरी को ही पंचकूला में जेपी नड्डा एक भव्य रोड शो भी निकलेंगे।  

बैठक में बनाई रोड शो की रणनीति

इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने गुरुवार को पंचकूला में नवनियुक्त महामंत्रियों की बैठक ली। प्रदेश कार्यालय ‘पंचकमल’ में हुई इस बैठक में आगामी कार्य योजनाओं पर मंथन हुआ। बैठक में छह जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रोड शो की रणनीति भी बनाई गई। बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा को और सफल बनाने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी का लाभ हरेक पात्र व्यक्ति को मिले इसके लिए हम सभी को और अधिक काम करना चाहिए। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने पंचकूला जिला कोर कमेटी के साथ बैठक भी की। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें