फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह ने बताया कहां है दुनिया की समस्याओं का समाधान, जानिए?

Sun, 23 Oct 2016 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को पत्नी सोनल शाह के साथ कुरुक्षेत्र पहुंचे। गुरुकुल में हुए आर्य युवा महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे अमित शाह ने गुरुकुल के 104वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में कहा कि विश्व की तमाम समस्याओं का समाधान पवित्र गीता में शामिल है। 
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष शाह अपनी पत्नी के साथ सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर कालका शताब्दी से रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे गुरुकुल पहुंचे। यहां से उनकी पत्नी भद्रकाली मंदिर और ज्योतिसर तीर्थ दर्शन के लिए निकल गई। जबकि अमित शाह कार्यक्रम में शामिल हुए।

अमित शाह, हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, डीएवी प्रबंधन समिति अध्यक्ष पूनम सूरी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अनिल जैन, संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, कृषि मंत्री ओपी धनखड़, परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार ने द्वीप प्रज्जवलित कर विधिवत रुप से आर्य युवा महासम्मेलन का शुभारम्भ किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया की हर समस्या का समाधान गीता में है- अमित शाह

कुरुक्षेत्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम की शुरूआत में हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अमित शाह को 51वें जन्मदिवस की बधाई भी। इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि स्वामी श्रृद्धानंद ने गीतास्थली की जिस भूमि पर शिक्षा का एक छोटा सा बीज बोया था।

आज वह गुरुकुल के रुप में एक वट वृक्ष का रुप धारण कर चुका है। इस शिक्षण संस्थान से युवा पीढी को नैतिकता और संस्कारों की शिक्षा देने का काम किया जा रहा है जो आज के भौतिकावाद युग में सरहानीय कार्य है।

सीएम सहित कई मंत्री और विधायक रहे मौजूद 
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि  आर्य समाज द्वारा स्थापित गुरुकुल देश और दुनिया को शिक्षा और संस्कार देने का काम कर रहा है। सीएम का कहना था कि शिक्षा एक महत्वपूर्ण कार्य हैं। उन्होंने बताया कि  राज्य सरकार  भी शिक्षा और संस्कार देने के लिए कई  योजनाओं को अमलीजामा पहना रही है।

इसके तहत सरकार निजी शैक्षणिक संस्थाओं के साथ मिल कर  ग्रामीण क्षेत्र में युवा पीढ़ी को शिक्षित करने का काम करेगी। ताकि ग्रामीण क्षेत्र शिक्षा के मामले में पिछड़ा न रह सके और प्रत्येक बच्चा शिक्षित होकर देश और प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे सके। राज्य सरकार इच वन-टीच वन पद्धति पर काम कर रही है। ताकि समाज का प्रत्येक व्यक्ति साक्षर हो सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें